हल्द्वानी, फरवरी 7 -- हल्द्वानी, संवाददाता। राष्ट्र सेविका समिति की ओर से आयोजित वार्षिक होली मिलन समारोह में शनिवार को शहर की 10 टीमों ने अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में पारंपरिक होली गीतों और नृत्य के साथ-साथ सामयिक मुद्दों पर आधारित स्वांग मुख्य आकर्षण रहे। प्रहसन के माध्यम से पलायन, बाघों का आतंक, शहीद सम्मान और स्वच्छ भारत जैसे विषयों को प्रभावी ढंग से उठाया गया। प्रतियोगिता में प्रगति महिला होली ग्रुप ने प्रथम, नयी सोच नयी उमंग ने द्वितीय, तनुजा मधुबन ने तृतीय और यूके भजन भक्ति माला ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। जय मां काली ग्रुप को सांत्वना पुरस्कार मिला। जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दार्मवाल की अध्यक्षता और बेला तोलिया व सुमित्रा प्रसाद के मुख्य आतिथ्य में संपन्न कार्यक्रम का संचालन भगवती पांडे ने किया। नगर कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.