प्रयागराज, मार्च 15 -- प्रयागराज। महिला शिक्षक संघ की ओर से सिविल लाइंस स्थित एक होटल में रविवार को होली मिलन और सेवानिवृत्ति शिक्षिकाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि वित्त एवं लेखाधिकारी नीतू यादव, विशिष्ट अतिथि ज्योति शुक्ला, खंड शिक्षा अधिकारी प्रतिभा सिंह एवं सीडीपीओ संजीता सिंह ने किया। स्वागत करते हुए जिलाध्यक्ष अनुरागिनी सिंह ने कहा कि संगठन किसी भी शिक्षिका की समस्या के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहता है। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बाद सेवानिवृत्ति शिक्षिकाओं को अंग वस्त्र पहनाकर एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्य ने की और जिला महामंत्री संगीता सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन बरखा बाजपेई और मोनिका द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम में अलका जायसवाल, कविता त्रिपाठी, ...