वाराणसी, मार्च 19 -- वाराणसी। समाजवादी पार्टी महानगर इकाई की ओर से होली मिलन एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन बुधवार को जैतपुरा स्थित एक मैरिज लॉन में किया गया। सपा के प्रदेश सचिव डॉ.अजय चौरसिया के नेतृत्व में हुए आयोजन में शहर दक्षिणी के समस्त सेक्टर, जोनल, वार्ड प्रभारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हिस्सेदारी की। एक दूसरे को गुलाल लगाए। गुलाब की पंखड़ियों से होली खेली। देवी-देवताओं का स्वरूप धारण कर कलाकारों ने भक्ति गीतों पर नृत्य किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मोहम्मद दिलशाद अहमद,ईशान श्रीवास्तव, सरफराज़ खान, अज़हर अली सिद्दीकी-रामजी यादव, अवनीश यादव विक्की, सोहनलाल चौरसिया, लालू यादव, आनंद पाठक, राजेश केशरी, मिथिलेश सहनी, जेपी यादव उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.