अमरोहा, मार्च 3 -- रजबपुर के गांव फरीदपुर में भारतीय किसान यूनियन शंकर के राष्ट्रीय कैंप कार्यालय पर सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह ने संगठन की समीक्षा की। आपसी भाईचारे, एकता व सौहार्द का संदेश दिया। संगठन को मजबूत बनाने व किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। नौ मार्च को किसानों की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण के लिए अमरोहा कलक्ट्रेट पर महापंचायत करने का ऐलान किया गया। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दीं। इस दौरान ओमवीर यादव, राहुल यादव, राजीत सिद्धू, नेमपाल सिंह, सत्यवीर सिंह, हरि सैनी, वीरेंद्र, शेर सिंह, चंद्रभान सैनी, नरेश हरि, विक्रम पवार, जगत सिंह, गजराम चौहान, सुनील चौहान, धर्मवीर सिंह, हरप्रीत सिद्धू, रवि, पप्पू, समरपाल सैनी, राम...