मुजफ्फरपुर, फरवरी 28 -- कांटी। थाना क्षेत्र स्थित एक कोचिंग परिसर में शनिवार को प्रखंड जदयू की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। विधायक अजीत कुमार समेत अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। लोगों ने लजीज व्यंजन का लुत्फ उठाया। विधायक ने लोगों को शांति व उल्लास के साथ होली मनाने की अपील की। इस मौके पर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष विनोद गुप्ता, दिलीप कुमार, चंदन पांडेय, मो. शमीम, कारी साहू, इंद्रमोहन झा, चंदन ठाकुर, सचिंद्र कुशवाहा, रामनगीना राय, पप्पू गुप्ता, मदन चौधरी, नागेंद्र पंडित, राजेश कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.