बुलंदशहर, फरवरी 26 -- नित्या वोमेन्स क्लब की ओर भूड़ स्थित अलका होटल में होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। सभी महिलाओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान डीजे की धुन पर युवा जमकर थिरके। रंग-गुलाल और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्सवमय बना दिया। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष सविता कंसल, सचिव पारुल बंसल, कोषाध्यक्ष डॉली अग्रवाल, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शशी शर्मा, सीमा जैन,भारती मांगलिक, रेनू कंसल, नीतू शर्मा सहित क्लब की सदस्य उपस्थित रहीं। --------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...