वाराणसी, मार्च 3 -- वाराणसी। रवीन्द्रपुरी कल्याण समिति की कार्यकारिणी की सोमवार को बैठक हुई। रवींद्रपुरी लेन नम्बर पांच के पार्क में आयोजित बैठक में आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और होली मिलन कार्यक्रम मनाने का निर्णय लिया गया। समिति के संरक्षक उमाशंकर अग्रवाल, अध्यक्ष अनुज डिडवानिया ने कहा कि होली मिलन समारोह में रवींद्रपुरी क्षेत्र की महिलाओं का सम्मान किया जाएगा। महिलाओं के योगदान को रेखांकित करने के लिए ही अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया है। बैठक में होली मिलन समारोह की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश सोनेजा, महामंत्री अंकुर अग्रवाल, अजीत बजाज, डॉ. रूबी शाह, अमृता शाही, अमित अग्रवाल, मनीष डिडवानिया मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...