लखीमपुरखीरी, मार्च 20 -- मनरेगा मजदूर मिस्त्री महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विश्वकर्मा समाज के वरिष्ठ नेता ऋषि संतोष कुमार शर्मा के नेतृत्व में भगवान विश्वकर्मा मंदिर मेला मैदान में होली मिलन समारोह किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष शरद बाजपेई, सुरजन लाल वर्मा और कृष्ण कुमार मिश्रा मौजूद रहे। इस अवसर पर संगठन की ओर से पांच सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन तहसीलदार भीमचन्द को सौंपा गया। शर्मा ने कहा कि देश की बड़ी आबादी आज भी गांवों में निवास करती है, लेकिन बुनियादी सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि अब तक किसी भी सरकार ने मजदूरों, मिस्त्रियों, ग्राम पंचायत सदस्यों, अधिवक्ताओं, पत्रकारों और छोटे व्यापारियों के हित में ठोस कार्य नहीं किए हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.