लखीमपुरखीरी, मार्च 8 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। हरिद्वारी वैश्य धर्मशाला में हरिद्वारी वैश्य समिति द्वारा होली मिलन समारोह किया गया। अतिथियों ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। समिति ने पहल करते हुए समाज के 75 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके वृद्धजनों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। वर्ष 2025 की परीक्षाओं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। समाज के लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी। यहां अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता, अविनाश गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, रामकुमार गुप्ता, सोहनलाल गुप्ता, अमित कुमार गुप्ता, सुमित कुमार शाह, विनोद गुप्ता सहित श्री हरिद्वारी वैश्य समिति के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...