लखीमपुरखीरी, मार्च 7 -- बॉथम वैश्य महासभा की ओर से कृष्णा वाटिका में आयोजित होली मिलन समारोह में समाज के लोगों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान समाज के बुजुर्गों का सम्मान कर उन्हें अंगवस्त्र व मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश गुप्ता ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल मौजूद रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार राम मोहन गुप्ता, लोकेश कुमार गुप्ता, चिल्ड्रेन एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर सतीश गुप्ता, विद्यालय के फाउंडर सुशील कुमार गुप्ता भी मौजूद रहे। महासभा के अध्यक्ष राजेश गुप्ता, महामंत्री मिथिलेश कुमार गुप्ता और युवा अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कार्यक्रम में समाज के बुजुर्गों को सम्मानित किया। इस ...