फिरोजाबाद, मार्च 8 -- संविधानवादी सैनिक समाज सेवा संगठन के तत्वावधान में रविवार को होली मिलन समारोह एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 151 पूर्व सैनिकों, उनके परिजनों के स्वास्थ्य की जांच की गई। होली गीतों पर पूर्व सैनिकों ने जमकर अबीर गुलाल उड़ाया। होली मिलन समारोह संस्था संरक्षक रामब्रेश यादव के नेतृत्व में मेजर रामवीर सिंह शिक्षण संस्थान आवास विकास कालोनी सेक्टर नंबर दो पर संपन्न हुआ। विद्यालय परिसर में एकॉर्ड अस्पताल के चिकित्सकों ने चिकित्सकीय कैंपलगाया। इसमें वीर नारियों, पूर्व सैनिकों, उनके परिजनों के स्वास्थ्य की जांच की तथा दवा का वितरम किया। पूर्व सैनिकों ने एक दूसरे पर जमकर अबीर और गुलाल उड़ाकर होली खेली। जिलाध्यक्ष फौजी विशेष कुमार, ध्रुवजीत सिंह, योगेंद्र सिंह, रवीश कुमार, अखिलेश कुमार, ऊवन सिंह, विनोद क...