शाहजहांपुर, मार्च 10 -- ददरौल विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होली मिलन समारोह में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव का भव्य स्वागत किया गया। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव अपने काफिले के साथ शाहजहांपुर पहुंचे। सपा नेता लखन प्रताप सिंह के आवास पर आयोजित इस होली मिलन समारोह में उनके पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। लखन प्रताप सिंह व उनके समर्थकों ने शिवपाल सिंह यादव को फूल-मालाएं पहनाकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...