वाराणसी, मार्च 8 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। शहर में शनिवार को विभिन्न संगठनों ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रमों में परंपरा और आधुनिकता का अद्भुत संगम दिखा। सर्ववैश्य समाज समिति ने मथुरा-वृंदावन की पारंपरिक होली खेली तो गुजराती समाज टीवी सीरीयल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के नामचीन कलाकारों संग अबीर-गुलाल में सराबोर हुआ। पं.अमितशंकर त्रिवेदी ने रॉकिंग भजनों से मन मोहा। नाटी इमली स्थित गणेश मंडपम् में सर्ववैश्य समाज समिति ने बरसाने की राधा रानी और गोकुल के नंदलाल की होली के विविध रंग पेश किए। गुलाब की पंखुड़ियों से ब्रज की होली खेली गई। 'मोहे पनघट पे नंदलाल छेड़ गयो रे...', 'आज बिरज में होली रे रसिया..' गीतों पर लोग खूब झूमे। ठंडाई और पुष्प वर्षा ने कार्यक्रम को ऊंचाई प्रदान की। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल, समिति ...