सीतामढ़ी, मार्च 2 -- सीतामढ़ी। बेलसंड प्रखंड क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर होली मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। पहला कार्यक्रम चंदौली में अवकाश प्राप्त शिक्षक सतीश चंद्र सिंह की ओर से उनके आवास पर तथा दूसरा मांची में रामजपु सिंह के आवास पर विधायक की ओर से आयोजित हुआ। दोनों कार्यक्रम में बेलसंड विधायक अमित कुमार रानू और रीगा विधायक बैद्यनाथ प्रसाद शामिल हुए। इस अवसर पर विधायकों ने कहा कि होली मिलन समारोह आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है। समाज में एकता और समरसता बनाए रखने के लिए ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ जमकर होली खेली तथा शुभकामनाएं दीं। विधायक अमित कुमार रानू ने कहा कि वे हमेशा जनता के बीच रहेंगे। आप लोगों के बीच रहना ही मेरी प्राथमिकता है। इसलिए ...