लखीमपुरखीरी, मार्च 26 -- तैलिक समाज का होली मिलन एवं संवाद कार्यक्रम बुधवार को मैगलगंज स्थित गेस्ट हाउस में धूमधाम से आयोजित हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नगर विकास राज्य मंत्री एवं सीतापुर विधायक राकेश राठौर 'गुरु' शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, स्वागत गीत तथा मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर तैलिक समाज के लोगों ने राजनीतिक हिस्सेदारी को लेकर जोरदार हुंकार भरी। मोहम्मदी विधानसभा सीट से भाजपा मंडल महामंत्री अनिल राठौर ने राजनीतिक भागीदारी मजबूत करने का आह्वान किया। उपस्थित जनसमूह का कहना था कि विधानसभा क्षेत्र में तैलिक समाज की बड़ी आबादी है, जिसका लाभ आगामी चुनाव में मिल सकता है। मुख्य अतिथि राकेश राठौर 'गुरु' ने अपने संबोधन में कहा कि युवाओं का उत्साह और भागीदारी ही समाज को नई दिशा दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.