लखनऊ, मार्च 18 -- लखनऊ, संवाददाता। भारत विकास परिषद, समर्पण शाखा जानकीपुरम की ओर से बुधवार को अलीगंज स्थित आचंलिक विज्ञान केन्द्र में रंगारंग होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ अनिल रस्तोगी, रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारी ओमकार नाथ मिश्रा, परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री विक्रांत खंडेलवाल व क्षेत्रीय महासचिव एसके सक्सेना ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वंदेमातरम का गायन हुआ। इस मौके पर अतिथियों ने स्मारिका समर्पण ज्योति का विमोचन किया। परिषद की अनीता गुप्ता, सरिता खरे, ममता सक्सेना व श्रद्धा श्रीवास्तव ने मधुर होली गीत गाकर समारोह को रंगों से भर दिया। एसके गुप्ता ने भी गीत सुनाया। समर्पण शाखा के सचिव जयमल राजपूत ने बताया कि समारोह में आर्थिक सहयोग देने वालों को भी सम्मानित किया गया। वही वंदेमातरम लेखन प्...