हजारीबाग, मार्च 2 -- हजारीबाग, जिला प्रतिनिधि। कान्यकुब्ज स्वर्णकार महासंघ के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन सोमवार को शंभू बैंक्विट हॉल में किया गया। इसमें एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली मनाई गई। रंग से सराबोर लोगों ने पारंपरिक होली गीतों का आनंद लिया और विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का स्वाद चखा। होली मिलन समारोह में शामिल लोगों को महासंघ की ओर से अंगवस्त्र दिया गया। महासंघ के अध्यक्ष कुलदीप वर्मा ने समारोह का नेतृत्व किया। संचालन राजकुमार सोनी ने किया। इस समारोह में मेयर अरविंद राणा भी शामिल हुए। इस अवसर पर महासंघ का विस्तार भी किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.