होली मिलन में काजल के आल्हा ने लुभाया
लखनऊ, मार्च 17 -- लखनऊ, संवाददाता।जवाहर भवन इंदिरा भवन कर्मचारी महासंघ की ओर से होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सभी कर्मचारियों को होली की बधाई दी। उन्होंने कहा कि सरकार और स्वयं वह कर्मचारियों के हित के लिए सदैव खड़े हैं। कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान हर संभव तरीके से कराने का प्रयास रहता है। होली मिलन समारोह में गायिका काजल सिंह ने वीर रस से ओत प्रोत आल्हा की सुंदर प्रस्तुति दी तो वहीं गायक किशोर चतुर्वेदी और स्वाति के भजनों, गीतों से परिसर गूंज उठा।संस्कृति विभाग की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शृंखला में डॉ. प्रतिमा मिश्रा, अन्नपूर्णा श्रीवास्तव, कमलेश पाठक, राकेश लक्खा, अर्चना प्रजापति और आरती शिल्पकार ने अपने गीतों से कर्मचारियों को झूमने पर मजबूर कर दिया। विजय लक्ष्मी गुप्ता ने अपने दल के साथ न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.