शाहजहांपुर, मार्च 8 -- तिलहर में वरिष्ठ आईपीएस शिव मुरारी सहाय के आवास पर होली मिलन के अवसर पर कवि सम्मेलन और मुशायरे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कवियों और शायरों ने अपने-अपने कलाम पेश कर श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा। मुशायरे में वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस भी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान मंजर भोपाली ने अपने अंदाज में शेर पढ़ते हुए माहौल को खुशनुमा बना दिया। दिल्ली से आए शायर इकबाल अशर ने उर्दू की अहमियत पर आधारित अपनी प्रस्तुति से तालियां बटोरीं। हिमांशी बाबरा, चिराग शर्मा, अनवर अमान, शाश्वत सिंह दर्पण, गुलिस्तां खान और शमशाद आतिफ ने भी अपने-अपने कलाम पेश किए। शायरों की प्रस्तुतियों पर श्रोता देर तक तालियां बजाते रहे और कार्यक्रम का आनंद लेते रहे। कार्यक्रम में शिव मुरारी सहाय के साथ धनंजय सह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.