रांची, फरवरी 26 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। कार्निवल फेस्ट की ओर से गुरुवार को बड़ा तालाब के पास निगम पार्क परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। पारम्परिक होली गीत के बीच छात्रों और युवाओं ने खूब गुलाल उड़ाए और रंगों के त्यौहार की खुशियां मनाई। डीजे की धुन पर युवाओं की टोली घंटों तक झूमती रही। कार्यक्रम में शंकर दूबे, विक्रम शर्मा, भैरव सिंह, अंकित राय, शोभा यादव, ललित ओझा बतौर अतिथि शामिल हुए। शंकर दुबे ने कहा कि आपसी भाईचारगी का त्यौहार होली सभी के जीवन में उल्लास का रंग भरे। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही देश का भविष्य है। युवा ही देश और समाज को नई दिशा देते हैं। सकारात्मक सोच एवं एकजुटता से देश और समाज को नई चेतना और ऊर्जा मिलती है। कार्यक्रम के आयोजन में सिद्धांत श्रीवास्तव, शालू जायसवाल, विश्वजीत, गौतम, सौम्या, रितिक, लकी, ह...