लोहरदगा, फरवरी 19 -- भंडरा, प्रतिनिधि। क्षत्रिय महासभा की कैरो और भंडरा प्रखंड स्तरीय बैठक लोहरदगा भंडरा प्रखंड के नंदनी जलाशय पतरा में भैया अशोक नाथ शाह की अध्यक्षता में हुई। इसमें एक मार्च को नंदनी जलाशय समीप पतरा में आयोजित होनेवाले प्रखण्ड स्तरीय क्षत्रिय परिवार सम्मेलन सह होली मिलन समारोह को सफल बनाने पर विचार विमर्श एवं समिति गठित की गई। 15 मार्च को रांची के हरमू मैदान में आयोजित होने वाले महासम्मेलन की तैयारी पर भी चर्चा हुई। समिति अध्यक्ष भिठा के लाल सुमन्त नाथ शाहदेव, सचिव चेरिमा के राहुल कुमार शाह, कोषाध्यक्ष कांजो के विवेक कुमार शाह बनाए गए। इधर क्षत्रिय महासभा कुडू के सचिव अमित सिंह ने बतायाा कि 22 फरवरी रविवार को पूर्वाहन 11 बजे से कुड़ू बरवाटोली क्षत्रिय समाज की बैठक एवं होली मिलन समारोह निर्धारित की गई है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.