बांदा, मार्च 8 -- बांदा। संवाददाता व्यावसायिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में शहर के बलखंडीनाका स्थित एक मैरिज हाल में समस्याओं को लेकर बैठक हुई। शहर के आर्यकन्या इं.का. में दो महिला शिक्षकों का मानदेय न देने पर रोष जताया गया। महामंत्री प्रदीप श्रीवास्तव ने अन्य मांगे रखी। जल्द डीआईओएस को ज्ञापन सौंपने की सहमति बनी। इस दौरान डा.धीरेंद्र यादव, रविशंकर, सुनत कुमार, अमित, अवधकिशोर, बिहारीशरण निगम आदि मौजूद रहे। इसके बाद होली मिलन हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.