होली मिलन के बहाने सपा का बूथ प्रबंधन पर जोर
लखीमपुरखीरी, मार्च 7 -- समाजवादी पार्टी कस्ता विधानसभा का होली मिलन समारोह शनिवार को कस्बे के सत्यम पब्लिक स्कूल में आयोजित किया गया। होली मिलन के बहाने सपा नेताओं ने बूथ प्रबंधन व एकजुटता पर जोर देते हुए 2027 में कस्ता सीट पर जीत का संकल्प लिया। मितौली के सत्यम पब्लिक स्कूल में पूर्व विधायक सुनील लाला की ओर से आयोजित कस्ता विधानसभा क्षेत्र के होली मिलन समारोह में धौरहरा सांसद आनंद भदौरिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सांसद ने आगामी विधानसभा चुनाव की चर्चा करते हुए बूथ प्रबंधन पर जोर देते हुए 2027 में कस्ता सीट की जीत का संकल्प दिलाया। समारोह की अध्यक्षता कर रहे सपा जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव ने एसआईआर पर चर्चा करते हुए नए वोटर बनाने व गलत तरीके से वोट न कटने के लिए सतर्क करने के निर्देश दिए। समारोह का संचालन विधानसभा अध्यक्ष पूर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.