कोडरमा, मार्च 5 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। हेल्थ क्लब परिसर में नगर परिषद झुमरी तिलैया के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमेश हर्षधर ने हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ होली मनायी । इस अवसर पर हेल्थ क्लब परिवार की ओर से अध्यक्ष रमेश हर्षधर का का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान हेल्थ क्लब के वरिष्ठ सदस्य डॉ. उपेंद्र भदानी, अविनाश सेठ, संजय अग्रवाल तथा धीरज जोशी ने महत्वपूर्ण सुझाव रखे। वक्ताओं ने विशेष रूप से नगर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करने तथा आधारभूत संरचनाओं के विकास पर जोर दिया। अपने संबोधन में नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर ने कहा कि उनका कार्यकाल झुमरी तिलैया नगर को विकास के नए आयाम तक पहुंचाने के लिए समर्पित रहेगा।इस अवसर पर प्रदीप हिसारिया और महेश दारुका ने सुझाव साझा किए। कार्यक्रम में डॉ. मनोज भदानी,...