लखीमपुरखीरी, मार्च 6 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गोला नगर एवं कुंभी खंड द्वारा श्री सिद्धिविनायक गेस्ट हाउस में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों के साथ नगर के गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिला बौद्धिक प्रमुख रामनरेश वर्मा ने कहा कि होली सामाजिक समरसता और संगठन शक्ति का पर्व है। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हमें आपसी मतभेद भुलाकर समाज में सद्भाव, भाईचारा और सामंजस्य के साथ रहने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक संगठित समाज ही भारत को परम वैभव के शिखर तक पहुंचा सकता है। वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने संगठन शक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि समाज की एकता ही राष्ट्र...