हरदोई, मार्च 8 -- संडीला। बाल्मीकि समाज की ओर से बरौनी में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक अलका सिंह अर्कवंशी का जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान महिलाओं ने विधायक को गले लगाकर होली की बधाई दी। कार्यक्रम में सामाजिक सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में सीमा, भरमाती, रीना, मालती, सुनीता, बिमला, रामा, मुन्नी, बिंदु, गुलाब चंद, सतीश, प्रकाश, गौरी शंकर, संजय, सत्यप्रकाश सहित कई लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...