हरदोई, मार्च 8 -- सुरसा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के दहिगवां गांव में होली मिलन समारोह के दौरान विवाद हो जाने से मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि गाली-गलौज के बाद विपक्षियों ने घर की छत पर चढ़कर ईंट-पत्थर चलाए। जिससे आठ लोग घायल हो गए। दहिगवां गांव निवासी आशुातोष ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चार मार्च की शाम वह गांव के शिव मंदिर पर होली मिलन समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। उसी दौरान गांव के ही कमलेश, रीतेश और नरेंद्र वहां पहुंचकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने अपने घर की छत पर चढ़कर ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इस घटना में आशुतोष के अलावा अवधेश, अरुण कुमार, प्रदीप कुमार, राना सिंह, राहुल कुमार, राजू और सतीश घायल हो गए। पीड़ित का आरोप है कि विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। थानाध्यक्ष सुनील कुमार म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.