बागेश्वर, फरवरी 27 -- कैंपस परिसर बागेश्वर में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम के दौरान छात्रों के दो गुटों के बीच अचानक विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गया। घटना से परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थिति को बिगड़ता देख महाविद्यालय प्रशासन ने तुरंत हस्तक्षेप किया और दोनों पक्षों को अलग कर मामला शांत कराया। प्रशासन की तत्परता से बड़ा विवाद होने से टल गया। कैंपस प्रशासन ने छात्रों से शांति बनाए रखने और शैक्षणिक वातावरण को प्रभावित न करने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.