बागपत, फरवरी 27 -- छपरौली। संस्कृति पब्लिक स्कूल शबगा में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। शुक्रवार को संस्कृति पब्लिक स्कूल शबगा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। सभी विधार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। समारोह का शुभारंभ चेयरमैन धर्मेन्द्र शर्मा, प्रधानाचार्य हरिदत्त शर्मा, पूर्व प्रधानाचार्य रामपाल सिंह, पूर्व इंस्पेक्टर भोपाल सिंह, एमिटी स्कूल की प्रशासक मीनाक्षी शर्मा, पूर्व प्रधानाचार्य मनोज शर्मा संयुक्त रुप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित करके किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना पर तानिया ने शानदार प्रस्तुति दी। मोबाइल बुरी बला नाटिका की प्रस्तुति पर खूब तालियां बजीं। इन बेटियों को खूब पढाईयो रे लोकगीत पर अवनी तथा परमंश ने सुंदर प्रस्तुति दी। आज बिरज में होली मेरे रसिया एमी की टीम ने शानदार प्रस्तुति दी। मै...