बागपत, मार्च 1 -- नगर में रविवार को जगह-जगह होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ। नगर की कोताना रोड स्थित शिव फार्म हाउस में पूर्व मंत्री चौधरी साहब सिंह ने होली मिलन कार्यक्रम आयोजित कराया, जिसमें राजनैतिक दलों के नेता नजर आए। देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोत्र आदर्श शास्त्री, प्रभारी मंत्री जसंवत सैनी, वरिष्ठ रालोद नेता समरपाल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, अश्वनी तोमर आदि कार्यक्रम में शामिल रहे। चौधरी साहब सिंह ने सभी अतिथियों का गुलाल लगाकर स्वागत किया। इस दौरान रांगनी कलाकारों ने अपने गीतों से समा बांध दिया। उधर अग्रवाल महासंघ बड़ौत द्वारा महाराजा अग्रसेन भवन में होली मिलन उत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। होल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.