मुरादाबाद, फरवरी 9 -- मुरादाबाद। आदि भवानी पीतांबरा मां बगलामुखी देवी श्री परिवार महायज्ञ समिति ट्रस्ट ने होली मिलन समारोह एवं मां बगलामुखी के जन्मोत्सव के कार्यक्रमों की तैयारियों पर मंथन किया। जिगर कालोनी में हुई बैठक में कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया। अध्यक्षता कर रहे सिद्धपीठ गुरु एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेंद्र पाल गुप्ता ने सदस्यों को कार्यक्रमों की तैयारियों में जुटने के लिए प्रेरित किया। शुभम अग्रवाल को सर्वसम्मति से समिति का सचिव मनोनीत किया गया। मुख्य रूप से लक्ष्मी गुप्ता,अमित सरीन, इति सरीन,संजय सिंघल, रचित अग्रवाल, अजय ढींगरा, अभिजीत, प्रथम,मुनेंद्र शर्मा शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.