मिर्जापुर, मार्च 16 -- मिर्जापुर। महंत शिवाला फन सिटी के पास अमृत सभागार में रविवार को वरिष्ठ नागरिक संरक्षण संस्थान के तत्वावधान में होली मिलन समारोह और काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरपालिका परिषद मिर्जापुर के चेयरमैन श्याम सुंदर केशरी रहे, जबकि अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी ने की। कार्यक्रम में चेयरमैन ने संस्था की मांगों को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में नाली व सीवर व्यवस्था कराने की घोषणा की। साथ ही बुजुर्गों की आवश्यकताओं को भविष्य में पूरा करने का आश्वासन भी दिया।इस दौरान कार्यक्रम में आए कवियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। केदारनाथ सविता ने अपनी पुस्तक पहला वेतन और प्रमोद चंद गुप्ता ने दर्पण झूठ न बोले मुख्य अतिथि को भेंट की। साथ ही मुख्य अतिथि ने नंद दीप पत्रिका के नवीनतम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.