सहारनपुर, मार्च 2 -- होजरी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन द्वारा घंटाघर स्थित एक होटल सभागार में होली मिलन कार्यक्रम उत्साह और उमंग के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में फूलों की होली खेलकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी गईं तथा हास्य कविताओं से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी सुमित महाजन रहे। अध्यक्ष मनजीत सिंह अरोड़ा ने मुख्य विकास अधिकारी से अनुरोध किया कि सरकारी आईटीआई में होजरी उद्योग की जरुरतों के अनुरूप सिलाई के लिए कुशल श्रमिक तैयार करने की व्यवस्था की जाए, जिसमें एसोसिएशन पूर्ण सहयोग देगी। मनजीत सिंह अरोड़ा व घनश्याम माहेश्वरी ने शेरों-शायरी और उपमा अलंकार से सजी कविताएं प्रस्तुत कर समां बांध दिया। मनोज जैन ने हास्य कविता 'पड़ोसन के संग खेलूं होली' सुनाकर श्रोताओं को खूब गुदगुदाया, जबकि वैभव कंबोज ने होजरी, होली औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.