पीलीभीत, मार्च 8 -- कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पकड़िया निवासी विक्रम सागर पुत्र जगदीश सागर ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि 6 मार्च को वह पवन माथुर के घर होली मिलने गया था। वह घर पर नहीं था। जिस पर वह वहां से वापस आ रहा था। तभी आवास विकास कॉलोनी स्थित काशीराम कॉलोनी के सामने कुछ लोग मिले और उसके साथ विवाद करना शुरू कर दिया। उसके साथ मारपीट की। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर पर भी चोट आई है। आरोपियों की पहचान लकी, इमरान और केके रूप में हुई है। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.