शाहजहांपुर, मार्च 10 -- कचहरी परिसर स्थित राजीव सभागार में सेंट्रल बार एसोसिएशन की ओर से होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला जज विष्णु कुमार शर्मा, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय सहित अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर और गुझिया खिलाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिला जज विष्णु कुमार शर्मा ने सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सरनाम सिंह यादव, महासचिव राजेश अवस्थी और अन्य अधिवक्ताओं को होली की बधाई देते हुए आपसी सौहार्द और सहयोग बनाए रखने की अपील की। महासचिव राजेश अवस्थी ने कहा कि होली का पर्व हमें आपसी मतभेद और बुराइयों को छोड़कर प्रेम और भाईचारे के साथ रहने की प्रेरणा देता है। वहीं अध्यक्ष सरनाम सिंह यादव ने कहा कि बार एसोसिएशन में कई वर्षों से होली मिलन की परंपरा चली आ रही है और यह आयोजन आपसी एकता को म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.