सोनभद्र, मार्च 6 -- घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय विकास खंड के लिलवाही गांव स्थित प्रणामी राधा कृष्ण मंदिर में गुरुवार की शाम होली महोत्सव का आयोजन किया गया। होली महोत्सव में जनपद एवं सीमावर्ती मध्य प्रदेश के एक दर्जन गायक टीमों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान महोत्सव में सूर सरिता की रसधार बही। इसके पूर्व प्रणामी राधा कृष्ण मंदिर के होली महोत्सव का प्रारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक डा.अनिल कुमार मौर्य एवं विशिष्ट अतिथि विश्व हिंदू परिषद केंद्रीय मंत्री अंबरीश सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम का प्रारंभ शिवद्वार मानस टीम ने जमुना तट श्याम खेलै होली, के होली गीत से किया गया। इसके पश्चात घोरिया मानस मंडल की तरफ से राधा संग लिए हैं कन्हैया, खेलत फाग, होली गीत से किया गया। इसके पश्चात विभिन्न टीमों ने होली गीत एवं भक्ति गीतों के म...