नोएडा, मार्च 3 -- नोएडा। सेक्टर-33 स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में अग्रवाल मित्र मंडल ने होली महोत्सव मनाया। इसका शुभारंभ सांसद डॉ. महेश शर्मा, विधायक पंकज सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पवन गौड़ियाल और उनकी टीम ने फूलों की होली, लट्ठमार होली और लड्डुओं की होली प्रस्तुत कर माहौल रंगमय बना दिया। इस अवसर पर सैंकड़ो लोगों ने उत्सव का आनंद लिया। इस मौके पर अग्रवाल मित्र मंडल के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल सहित समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे। छात्रों को रोजगार के अवसर बताए नोएडा। सेक्टर-125 स्थित एमिटी विश्वविद्यालय में मंगलवार को जापान के प्रतिनिधिमंडल ने कैंपस का दौरा किया। छात्रों को जापान की आधारभूत संरचना, रोजगार और प्रशिक्षण के अवसरों की जानकारी दी। प्रतिनिधिमंडल में निदेशक योशीहिरो तबाता, केंटो इटो, माकी सातो सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे। एमिटी की...