गढ़वा, मार्च 3 -- बड़गड़। प्रखंड मुख्यालय स्थित हार्मोनी इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को होली महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन कुमार विवेक भवानी सिंह व निदेशक राकेश कुमार वर्मा ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर किया। कार्यक्रम में छात्रों ने काफी उत्साह के साथ होली का उत्सव मनाया। साथ ही एक दूसरे को रंग, अबीर गुलाल लगाकर, होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। मौके पर प्रधानाचार्य नयला अम्ब्रीन, उप प्रधानाचार्य चन्दन प्रसाद, ओम प्रकश, शिक्षिका नोरिन, केरकेट्टा, मेहमूद, आराध्या, राधा, मर्षि, खुशबू, खुशी, एकता,नीतीश गुप्ता रामानंद यादव, टुनटुन प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.