रामगढ़, फरवरी 28 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। श्री अग्रसेन स्कूल भुरकुंडा में शनिवार को होली महोत्सव का आयोजन हुआ। इसका उद्घाटन स्कूल के निदेशक प्रवीण राजगढ़िया व प्राचार्य विवेक प्रधान ने संयुक्त रूप से किया। महोत्सव की शुरुआत होलिका दहन से हुई। आचार्य लीलेश्वर पांडेय ने होलिका दहन की परंपरा से सभी को अवगत कराते हुए इसमें निहित संदेश बताया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा शिव बारात निकाली गई, जिसमें वानर-भालू, भूत-पिशाच, देव-दानव का रूप धर बच्चे शामिल हुए। मौके पर निदेशक प्रवीण राजगढ़िया ने कहा कि भारतीय संस्कृति की सबसे बड़ी विशेषता है कि यहां मनाए जाने वाले सभी त्योहार समाज को एकजुटता का संदेश देते हुए मानवीय गुणों को स्थापित करते हैं। होली हमें प्रेम, एकता और सद्भावना का संदेश देता है। महोत्सव के दौरान विभिन्न होली गीतों पर बच्चों ने नृत्य प्रस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.