गोरखपुर, मार्च 6 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता होली बीतने के साथ ही काम पर वापस लौटने के लिए यात्रियों भीड़ बढ़ गई है। गुरुवार को गोरखपुर से दिल्ली, अमृतसर, लखनऊ और वाराणसी जाने वाली ट्रेनें इस कदर पैक दिखीं कि यात्रियों को पैर रखने तक की जगह नहीं थी। गोरखधाम एक्सप्रेस में तत्काल वेटिंग 45 के पार है। जबकि सामान्य में नो-रूम है।गुरुवार को करीब तीन बजे गोरखधाम एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर 9 पर आई तो यात्री कोच में सवार होने के लिए उतावले हो गए। दरवाजा खुलते ही जनरल बोगियां महज 10 मिनट में पैक हो गईं। एसी और स्लीपर बोगी की भी हालत बेहद खराब थी। थर्ड एसी में एक सीट पर तीन से चार यात्री सवार थे। दिल्ली जा रही सम्पर्कक्रांति, सप्तक्रांति, सत्याग्रह और हमसफर एक्सप्रेस में भी कमोबेश यही हाल था। जब यात्री कोच में गेट से नहीं चढ़ पाए तो इमरजेंसी खिड़की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.