शामली, मार्च 5 -- शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आर्यपुरी में महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसने को लेकर दो पक्षों में जमकर धारदार हथियार व लाठी डंडे चले। यही नही एक पक्ष द्वारा दसरे पक्ष के लोगों पर पथराव किए जाने से अफरा तफरी मच गई और दुल्हैंडी के दिन पथराव होने से लोग अपने घरों में जाकर दुबक गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और एक युवक को हिरासत में लिया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आर्यपुरी निवासी दीपक शर्मा अपने परिवार के साथ होली पर्व मना रहे थे। बताया जाता है कि इसी दौरान गली में होली में हुडदंग मचा रहे युवक वहां पहुंचे और आरोप है कि महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसना शुरू कर दिया। जिसका दीपक शर्मा ने विरोध किया तो उक्त युवक हाथों में लाठी डंडे, धारदार हथियार लेकर पहुंचे और दीपक शर्मा के घर पर हमला बोल दिया। यही नही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.