बिजनौर, मार्च 1 -- होली नजदीक आते ही रोडवेज बसों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। लंबी छुट्टियों की शुरुआत के साथ ही नौकरीपेशा लोग और छात्र अपने-अपने घरों की ओर लौटने लगे हैं। खासकर दिल्ली से आने-जाने वाली बसों में यात्रियों का रेला नजर आने लगा है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली के कौशांबी और आनंद विहार से चलकर आने वाली बसों में सीटें भरकर आ रही हैं। बिजनौर से दिल्ली भेजी गई बसों में भी अच्छी-खासी भीड़ देखी गई। हालांकि अभी तक बिजनौर बस डिपो पर होली जैसी भारी भीड़ नहीं पहुंची है, लेकिन माहौल से साफ है कि अगले दो-तीन दिनों में दबाव और बढ़ सकता है। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि सरकारी विभागों में शनिवार से अवकाश शुरू होने के कारण कर्मचारी और अधिकारी पहले ही घरों के लिए निकल पड़े हैं। दोपहर बाद से ही बस अड्डे पर चहल-पहल बढ़ गई। होली के नजदीक आते-आते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.