भदोही, मार्च 5 -- भदोही, संवाददाता। ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के भिदिउरा गांव में चोरों ने बुधवार की रात घर को खंगाला। नकदी समेत लाखों रुपये के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। मामले की जानकारी होने पर पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है। ज्ञानपुर पुरानी बाजार निवासी अनिल कुमार गुप्ता ने भिदिउरा गांव में जमीन लेकर मकान बनाया है। परिवार के साथ वहीं पर रहते हैं। रंगों त्योहार होली को देखते हुए वह बुधवार की शाम पुरानी बाजार स्थित अपने घर आ गए थे। इस बीच, मौका पाकर चोरों ने कमरों का ताला रात को चटका दिया। घर में रखे 10 हजार रुपये नकद, आभूषण समेत लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। गुरुवार की सुबह जानकारी के बाद पैरों तले जमीन खिसक गई। मामले से पुलिस को अवगत कराया। मौका मुआवना करने के बाद पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है। बता दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.