धनबाद, अप्रैल 5 -- कतरास, प्रतिनिधि। होली मदर्स एकेडमी फुलवार में शनिवार को एक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें एग्जीक्यूटिव चेयरपर्सन विजया राय की उपस्थिति में विद्यालय के सेवानिवृत प्राचार्य मानस घोषाल को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर उनके योगदान और सेवाओं की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान पवित्र कुमार आचार्य को विद्यालय के नये प्राचार्य का पदभार सौंपा गया। साथ ही हरिगोपाल दसौंधी एवं मुस्कान कुमारी को नये उपप्राचार्य के रूप में कार्यभार प्रदान किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं स्टाफ मौजूद थे। सभी ने मिलकर पूर्व प्राचार्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और नये प्राचार्य एवं उपप्राचार्यों का स्वागत किया। इस दौरान नये शैक्षणिक सत्र में विद्यालय के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों को सुचारू औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.