गाजीपुर, मार्च 17 -- सादात, हिन्दुस्तान संवाद। नगर स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर में मंगलवार को विहंगम योग संत समाज सादात की तरफ से होली मिलन सत्संग समारोह आयोजित किया गया। इसमें आध्यात्मिक संदेश दिए गए और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। उत्तर प्रदेश विहंगम योग संत समाज के अध्यक्ष श्रद्धानंद सिंह और उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद पाण्डेय ने कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्य अतिथि श्रद्धानंद सिंह ने कहा कि होली भारतीय सनातन संस्कृति का एक अलौकिक पर्व है, जो योग साधना के माध्यम से हमें ईश्वर से जोड़ता है। संगठन मंत्री केपी सिंह ने आध्यात्मिक मन से ईश्वर की आराधना करने पर कष्टों के निवारण की बात कही। कार्यक्रम में नगर के साधक शिवकुमार गुप्ता ने 'रंग डारो चुनरिया, प्रभों श्वेत रंग में' और 'संतो खेला न अबीर, सदगुरु अहीयै अगंनवा' जैसे होली गीत प्रस्तुत कि...