बोकारो, फरवरी 28 -- पिंड्राजोरा पुलिस ने शनिवार को बिजली पोल से लगभग 120 मीटर तार काटकर चोरी करने के आरोप में दो आरोपियों को कोर्ट में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। जेल हुए आरोपी तस्लीम अंसारी व काशीनाथ महतो फुसरो का रहने वाला है, जो थाना क्षेत्र के अंबाडीह में कृषि कार्य में बिजली सप्लाई के लिए पोल पर लगा 120 मीटर एल्यूमिनियम तार काटकर मालवाहक संख्या डब्लूबी11डी7568 में लोड कर ले जा रहे थे। इस क्रम में बिजली विभाग के कर्मचारियों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मालवाहक पर लोड चोरी के बिजली तार के साथ गिरफ्तार कर लिया। बिजली विभाग के कर्मी चंद्रगुप्त बिरुली के लिखित शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.