महाराजगंज, मार्च 6 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। होली का पर्व बीतते ही जिले के बस स्टेशनों व रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। त्योहार मनाने के लिए गांव आए कामकाजी लोग अब परिवार को छोड़कर फिर अपने-अपने कार्यस्थलों के लिए रवाना होते नजर आए। बस अड्डों से लेकर रेलवे प्लेटफॉर्म तक दिन भर यात्रियों की आवाजाही बनी रही। जिला मुख्यालय स्थित बस स्टेशन पर सुबह से ही बाहर जाने वाले लोगों की भीड़ लगी रही। कई लोग बैग व जरूरी सामान के साथ बसों का इंतजार करते दिखाई दिए। धनेवा निवासी रामसंवारे ने बताया कि वह दिल्ली की एक फैक्ट्री में काम करते हैं। होली मनाने के लिए एक सप्ताह की छुट्टी लेकर घर आए थे, लेकिन अब छुट्टी खत्म हो गई है। शाम को गोरखपुर से ट्रेन पकड़कर उन्हें वापस दिल्ली जाना है। चौक क्षेत्र के सुनील, देवेश भारती, राजकिशोर व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.