घाटशिला, फरवरी 14 -- घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला प्रखंड की सबसे महत्वपूर्ण फूलडुंगरी से लेकर झारखंड-बंगाल सीमा तक बनने वाली सड़क के निर्माण का मार्ग प्रशस्त्र हो गया है। सबकुछ ठीक ठाक रहा तो होली के बाद से इस सड़क का काम शुरू हो जायेगा। सड़क के पहले फेज में झाड़ी की साफ-सफाई के साथ-साथ सड़क के चौड़ीकरण का काम शुरू हो जायेगा। फूलडुंगरी से लेकर झारखंड बंगाल सीमा के झाटीझरना तक 24.01 किलोमीटर सड़क का निर्माण 131 करोड़ की लागत से किया जायेगा। इस संबंध में कंस्ट्रक्शन कंपनी से जुड़े मानवेन्द्र राय ने बताया कि पहले फेज में झाड़ी की सफाई के साथ-साथ सड़क का चौड़ीकरण का काम किया जायेगा, जबकि दूसरे फेज में पहाड़ काटकर सड़क बनाने का काम होगा। पहले फेज के काम के लिए सड़क निर्माण कराने वाले भीकेएस कंपनी की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। सड़क निर्माण की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.