पलामू, फरवरी 28 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। एमआरएमसीएच में कार्य करने वाले राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के करीब 100 से ज्यादा कर्मचारियों ने लंबित वेतन भुगतान न होने पर होली बाद धरने पर बैठने की चेतावनी दी है। सभी ने सामूहिक रूप से कहा कि विभाग द्वारा सोमवार तक वेतन भुगतान की बात कही गई है । वेतन भुगतान न होने पर होली बाद सभी कर्मी सिविल सर्जन कार्यालय परिसर में धरना देंगे। एमआरएमसीएच सहित अन्य स्थानों पर कार्य कर रहे एएनएम, जीएनएम एवं अन्य कर्मियों का पिछले चार महीने का वेतन सहित जिले में कार्यरत एनयूएचएम के 95 कर्मियों का आठ महीना से वेतन भुगतान नहीं किया जा सका है। दोनों संस्थाओं ने सामूहिक रूप से सिविल सर्जन से मुलाकात कर शीघ्र वेतन जारी करने का अनुरोध किया है। सभी ने सामूहिक रूप से कहा कि 10 फरवरी को मुलाकात के दौरान भी एक सप्ताह में वेतन भ...