आरा, मार्च 10 -- -होली स्पेशल के फेरों में विस्तार होने से यात्रियों को अतिरिक्त सीटें उपलब्ध हो सकेंगी -मुंबई, पुणे और दिल्ली जैसे महानगरों की ओर जाने वाली नियमित ट्रेनों में भारी भीड़ आरा, निज प्रतिनिधि। होली खत्म होने के साथ अपने गांव और शहर आये प्रवासियों के अपने कार्यस्थल की ओर लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। ऐसे में नियमित ट्रेनों में कन्फर्म टिकट पाने के लिए यात्रियों की लंबी कतारें स्टेशन काउंटर और परिसर में लग रही हैं। बता दें कि होली के बाद पटना-डीडीयू रेलखंड पर मुंबई, पुणे और दिल्ली जैसे महानगरों की ओर जाने वाली नियमित ट्रेनों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। इसी को लेकर पूर्व मध्य रेलवे ने दानापुर मंडल होकर गुजरने वाली पांच जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनों के फेरों में विस्तार करने का अहम फैसला किया है। इससे यात्रियों को कन्फर्म ट...